गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। मंत्री हफीजुल हसन का झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार स्वागत किया। वे कुछ देर के लिए बगोदर के हरिहरधाम के पास एक होटल में रूके हुए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक बैठक भी की। संगठन और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जान। बगोदर विधानसभा के झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल, कोडरमा लोक सभा के झामुमो नेता प्रणव वर्मा, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फागू पंडित, उपप्रमुख रामदेव यादव, बगोदर प्रखंड संगठन सचिव शहनवाज अंसारी, समाजसेवी प्रमोद स्वर्णकार, रवि गुप्ता, असगर अंसारी, शाहरुख सिद्दीकी, अजय गुप्ता, आदिल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...