गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंडरो-निमाडीह पिच रोड से सुरजा भाया चरघरा तक करीब 5 किलोमीटर सड़क निर्माण वित्तीय वर्ष 2024-25 बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। करीब 4.63 करोड़ रुपये की प्राक्कलन से बननेवाली इस योजना में सड़क के साथ चार पुलिया, करीब 300 मीटर साइडवाल, 893 मीटर पीसीसी और करीब 4097 मीटर अलकतरा कार्य का प्रावधान है। निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता को लेकर अब ग्रामीण सवाल उठाने लगे हैं।

ग्रामीणों की शिकायतें योजना के तकनीकी प्रावधान के अनुसार, अलकतरा कार्य में 2 इंच बिटुमिनस मैकाडम और एक इंच एसडीबीसी की परत के अलावा इसके नीचे 6 इंच डब्ल्यूएमएम और 6 इंच जीएसबी का प्रावधान है। ग्रामीणों का आरोप है कि चरघरा से सुरजा तक जीएसबी कार्य कर छोड़ दिया गया है, जो कई जगहों पर...