गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के मंडरो बाजार स्थित चौराहे के पास सड़क किनारे करीब एक माह पूर्व कच्ची नाली खुदाई कर छोड़ दिया गया है। जिससे मुख्य चौराहे चौक के पास स्थित दुकानदारों सहित अन्य लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में महेश कुमार राय, बीरेंद्र रजक, पार्थ कुमार साव, प्रदीप पांडेय, पिंटू साव, तालेश्वर, दीपक कुमार आदि दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने शुक्रवार को बताया कि मंडरो चोक स्थित मुख्य सड़क पर बरसात का पानी जमा हो गया था।

समस्या का कारण उक्त पानी की निकासी के लिए पथ निर्माण विभाग के कर्मियों द्वारा पक्की नाली को छोड़ मंडरो-घोरंजी रोड पर सड़क किनारे कच्ची नाली खोद कर छोड़ दिया गया है। उक्त नाली से पानी की निकासी नहीं होने के कारण उसमें करीब ढाई से तीन फीट गंदा पानी ज...