गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भू-विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहमोरिया की है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस दोनों ही मामले की तहकीकात कर रही है। एक पक्ष से बरहमोरिया निवासी पूनम साहु पति नकुल साहु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में बरहमोरिया निवसी प्रदीप साहु, कलावती देवी, गुड़िया देवी, जय कुमार, खेमिया देवी एवं हेमा देवी तथा खुखरा थाना क्षेत्र के जनुआटांड़ निवासी संतोष साव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में पूनम ने आरोपियों पर उसे तथा उसके दोनों बेटों को जमीन पर पटक-पटक कर मारपीट करने समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाया...