Gridih News: भूमाफियाओं के खिलाफ धरना पर बैठा दलित परिवार
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दलित परिवार धरना पर बैठ गया। गदर पंचायत के सरलाहीटांड़ निवासी सुखदेव रविदास ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उनके दादा के नाम जमीन का पट्टा निर्गत किया गया है, लेकिन कुछ लोगों ने उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर उपायुक्त, एसडीएम और अंचलाधिकारी को कई बार लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंचल कार्यालय का लगातार चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं होने पर परिवार को धरना पर बैठना पड़ा। देर शाम सीओ अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार और माले के वरिष्ठ नेता नागेश्वर यादव धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान सीओ के साथ धरनार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.