गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जेरुआडीह पंचायत के भिंगोडीह ग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नवजात एवं छोटे बच्चों के साथ-साथ धात्री महिलाओं का टीकाकरण कर उन्हें विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक टीके लगाए गए।

टीकाकरण का उद्देश्य इस अवसर पर सहिया दीदी मालती कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर केंद्र में शिविर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य सभी पात्र बच्चों एवं महिलाओं को समय पर टीकाकरण उपलब्ध कराकर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है।

टीकाकरण प्रक्रिया वहीं एएनएम प्रमिला कुमारी ने बताया कि टीकाकरण शिविर से एक दिन पूर्व ग्...