गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: ​जमुआ, प्रतिनिधि। रविवार को जमुआ स्थित डाकबंगला परिसर में भाजपा जमुआ मंडल की मासिक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव एवं संचालन महामंत्री रविषेक राय ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: भाजपा संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान बैठक की चर्चा ​बैठक में यह चर्चा हुई कि राजनीतिक दल का वास्तविक आधार उसके बूथ-स्तरीय कार्यकर्ता और शक्ति केंद्र होते हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क अभियान चलाएं और स्थानीय समस्याओं को उजागर कर उनके समाधान का प्रयास करें। केंद्र सरकार और पार्टी की जनकल्याणकारी...