गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक के निजी आवास में सोमवार को भाजपा गांडेय मंडल की मासिक समीक्षात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विनय सिंह और जिला के पदाधिकारी नवीन सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में एसआईआर, हर घर तिरंगा सहित संत रविदास रथ को ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस विषय में विनय सिंह ने कहा कि संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर बनारस से रथ गिरिडीह पहुंचा है और उक्त रथ को हर गांवों में घुमाया जाएगा और संत रविदास के विचारों से ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: तिरंगा मार्च से देशभक्ति का संदेश, 14 को जेपी स्मारक से निकलेगी यात्रा इस व...