गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को गावां पंचायत भवन में हुई। अध्यक्षता प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने की, जबकि संचालन आरवाईए के जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने किया। बैठक में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में झामस का सदस्यता अभियान तेज करने, जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने और 16 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर गावां में प्रतिवाद मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भाजपा और केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत देश में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने का मामला गंभीर है। उन्होंने इसे वोट चोरी का आरोप लगाते ह...