गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भरकट्टा हाई स्कूल के समीप होनेवाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के मिलन सह सम्मान समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता तथा एसडीपीओ धनंजय राम, भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधा...