Gridih News: भगाई गई नाबालिग लड़की ओडिशा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, नवम्बर 12 -- Gridih News: गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र से भगायी गयी नाबालिग लड़की को ओडिशा के बेरहमपुर में बरामद किया गया है। साथ ही लड़की के भगाने के आरोपी नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह निवासी मो तौकीर उर्फ टिंकू अंसारी पिता मो हबीब अंसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा के बेरहमपुर से लड़की और आरोपी को लेकर बुधवार को पचंबा पुलिस की टीम वापस गिरिडीह पचंबा थाना पहुंची। गिरिडीह पहुंचने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मो तौकीर को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। वहीं पुलिस नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच एवं कोर्ट में बयान कराने को लेकर आवश्यक तैयारी कर रही है। बता दें कि छोटी दीपावली के दिन नाबालिग लड़की को एक युवक भगा ले गया था। इस संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.