गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: डुमरी। दिगंबर जैन तेरहपंथी कोठी इसरी बाजार के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नवीनीकृत श्री 1008 भगवान चंद्रप्रभु जिनालय की वेदी शुद्धि एवं प्रतिष्ठा समारोह रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रातः घट यात्रा निकाली गई जिसमे महिलायें कलश लेकर चल रही थी। जैन समाज इसरी के अध्यक्ष सोम कुमार जैन द्वारा ध्वजारोहण एवं प्रदीप कुमार जैन के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात् भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। वहीं गणघर वलय विधान का आयोजन किया गया। विधान मनीष भैया के निर्देशन में किया गया जिन्हें नेम कुमार जैन ने सहयोग प्रदान किया। विधान की समाप्ति के उपरांत वेदी की शुद्धि की गई एवं वेदी पर भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम की समाप्ति पर वात्सल्य भोज का आयोजन कि...