गिरडीह, अक्टूबर 19 -- भंडारीडीह में भक्ति जागरण और झांकी Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। श्री श्री आदि शक्ति दुर्गा मंदिर भंडारीडीह, ताराटांड़ कमेटी की ओर से महासप्तमी के अवसर पर शनिवार रात भंडारीडीह दुर्गा मंडप के समीप भव्य भक्ति जागरण सह झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। वहीं, भक्ति गीतों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा। कार्यक्रम का उद्घाटन ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव, ताराटांड़ पंचायत की मुखिया यशोदा देवी, पूजा समिति के अध्यक्ष बिनोद राम, सचिव सुदामा राणा, उपाध्यक्ष जागेश्वर पंडित समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जागरण में अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका मानवी सिंह और भजन गायक युगल किशोर पंडित ने एक से बढ़कर एक भजनों की प...