गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। विजयादशमी के अवसर पर देवरी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर तेतरिया में मंगलवार रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मगहिया भक्ति गीत गायिका अंजली भारती व गौतम गोलू के द्वारा विभिन्न प्रकार के भक्ति गाकर लोगों को झुमाया गया। गायिका अंजली ने लाले रंग सेनुरा बा-लाले रंग चुनरिया, अमवा लगइले हो, शेर पे सवार होके आजा शेरा वालिये आदि गीत गाकर उपस्थित लोगों को रातभर झुमाया। मौके पर दुर्गा पूजा कमेटी तेतरिया के अध्यक्ष प्रखित सिंह, सचिव जागेश्वर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष बुधलाल सिंह सहित शंकर सिंह, नवलकिशोर राय, राजकिशोर शर्मा, बालेश्वर यादव, अर्जुन प्रसाद यादव, दशरथ यादव, प्रकाश यादव, अजीत कुमार शर्मा, श्यामसुंदर यादव, संजय यादव, दिलीप राय, मुकेश साव, दीपक साव, चंदन ठाकुर, राजेश यादव, रघुनं...