गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के भंडारो गांव में वज्रपात के कारण क्षतिग्रस्त हुए 200 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव का आधा हिस्सा पिछले कुछ दिनों से अंधेरे में था।

स्थानीय युवाओं की पहल स्थानीय युवाओं की पहल और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद वर्मा के त्वरित प्रयास से महज तीन दिनों के भीतर नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नए ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों के लिए विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। इस कार्य में स्थानीय युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि युवाओं ने इस समस्या के समाधान के लिए सराहनीय पहल की। उन्होंने बताया कि ...