गिरडीह, नवम्बर 21 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चतरो घासीडीह स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर में आयोजित हो रहे 30 दिवसीय अखंड संकीर्तन के समापन समारोह पर बुधवार 25 नवंबर को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। बाबा दुखेश्वर महादेव मंदिर लकड़गढ़ा में कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को बैठक आयोजित कर उक्त निर्णय लिया। बैठक के उपरांत सदस्यों ने बताया कि बुधवार को मंदिर परिसर में 108 कुंवारी कन्याओं का पूजन एवं भोजन कराया जाएगा। इसके बाद 1101 ब्राह्मणों के भोजन की व्यवस्था होगी। इसके लिए 21 गांवों के ब्राह्मणों को निमंत्रण भेजने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मण भोज के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gridih News: भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी को छप्पन भोग अर्पित साथ ही मंदिर प...