गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: गावां। ग्रेसिया पब्लिक स्कूल में पहली बार आयोजित ब्रेन हंट ओलंपियाड में यूकेजी से कक्षा छह तक के 450 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने ज्ञान, प्रतिभा और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया। मंगलवार को घोषित परिणाम में कक्षा छह की छात्रा रूही कुमारी, पिता रोहित वर्मा, ने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉपर का गौरव हासिल किया। उन्हें ब्रेन हंट ओलंपियाड टीम की ओर से प्रशस्ति पत्र, एक हजार रुपये नकद और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा स्तर पर कक्षा पांच से सिंकु कुमारी, कक्षा चार से शुभम चौधरी, कक्षा तीन से नितिन कुमार, कक्षा दो से माही कुमारी तथा कक्षा एक से प्रियांशु राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में नीरज कुमार, अंकुश कुमार और आर्या कुमारी संयुक्त रूप से प्रथम...