गिरडीह, अक्टूबर 21 -- Gridih News: राजधनवार/खोरीमहुआ, हिटी। खोरीमहुआ-राजधनवार मुख्य मार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र के बोनासिंगा गांव के पास सोमवार शाम एक अनियंत्रित ब्रेजा कार की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और एक ऑटो को आग के हवाले कर दिया। घटना के विरोध में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खोरीमहुआ चौक पर करीब पांच घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रखा। भागने के दौरान कई वाहनों को मारी टक्कर : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बोनासिंगा गांव के पास ब्रेजा कार (जेएच 11 ए 6164) ने पहले एक बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने वाहन भगाने का प्रयास क...