Gridih News: ब्रेकर बना काल, ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी विंगर, आठ घायल
गिरडीह, नवम्बर 17 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पथ पर घुठिया हाई स्कूल के पास रविवार अलसुबह यात्रियों से भरी विंगर पीछे से ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शेष लोगों को मामूली चोट लगी है। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि यात्री वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि आंध्रप्रदेश के यात्री एक विंगर वाहन से देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। इस बीच घुठिया हाई स्कूल के पास एनएच पर बने ब्रेकर को पार कर रहे ट्रक को यात्री वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। वाहन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय समाजसेवी मो.अयूब घटनास्थल पर पहुंचे और अपने साथियों के साथ राहत कार्य चलाया। समाजसेवी ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.