Gridih News: ब्याज का सूद नहीं देने पर घर में घूसकर पीटा, पति, पत्नी व पुत्र समेत चार घायल
गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत केंदुआ गांव में ब्याज पर लिए गए पैसे का सूद नहीं चुकाने पर शनिवार को घर में घुसकर एक परिवार की पिटाई कर दिए जानक की खबर है। इस पिटाई में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में सुरेश विश्वकर्मा (52), उनकी पत्नी मंजू देवी (50), पुत्र शंकर विश्वकर्मा (23) तथा सोनी देवी शामिल हैं। सभी का इलाज धनवार रेफरल अस्पताल में कराया गया। चिकित्सकों ने सुरेश विश्वकर्मा और शंकर विश्वकर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि गांव गादी निवासी सुरेश राय, मनी राय, अमर राय, हसमुख राय सहित अन्य लोग शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: घनश्यामपुर:घर में घुसकर मारपीट व लूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.