गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर-विष्णुगढ़ मेन रोड के चौथा गांव के पास मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी जितु यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से टोटो चालक था। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जानकारी के अनुसार जितु यादव रात में घर के पास खड़ा था। इसी दौरान विष्णुगढ़ की ओर से बगोदर की ओर आ रही एक अनियंत्रित रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे विष्णुगढ़ ...