गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ-राजधनवार मुख्य मार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र के बोनासिंगा गांव के पास सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल धनवार थाना क्षेत्र निवासी सुजीत राम (38) ने गुरुवार देर रात दुर्गापुर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इससे पहले हादसे में बांधी निवासी 15 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, सुजीत राम मोटरसाइकिल से राजधनवार जा रहे थे। इसी दौरान बोनासिंगा गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उनका पैर कट गया था। प्रारंभिक इलाज के बाद बे...