Gridih News: बैंक डकैतों की खोज में बिहार, धनबाद में छापा, तीन गिरफ्तार
गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित यूको बैंक से दिनदहाड़े हुई 4.10 करोड़ लूट के मामले में गिरिडीह की चार पुलिस टीम दिन-रात छापामारी कर रही है। यह छापामारी बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा गोड्डा, देवघर और धनबाद जिलों में की जा रही है। पुलिस टीम को छापामारी अभियान में सफलता भी मिलती दिख रही है। जमुआ में पहले दिन खदेड़कर पकड़े गए एक लुटेरे के बाद देवघर और धनबाद से भी बैंक लूट में शामिल दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लेने की सूचना है। इन सबके पास से उपयोग में लाई गई दो बाइकों और एक पिस्टल भी बरामद हुई है। बतला दें कि धनवार के गांधी चौक स्थित यूको बैंक शाखा से गुरुवार (05 नवंबर) दोपहर हथियारबंद लुटेरे 4 करोड़ रुपए के जेवरात और 10 लाख रुपए से अधिक की नगदी महज 18 मिनट में लूटकर फरार हो गए थे। गांधी चौक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.