गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के बैरिया पंचायत के खरगडीहा खिजुरी रोड पर बेलकुशी मोड़ से करमाटांड़ तक बनी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। जिससे बेलकुशी, बालोसर, पंडरिया, खरकटवा, टंगपजवा, करमाटांड़ व खटौरी आदि गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जमुआ विधायक व गिरिडीह के उपायुक्त को आवेदन देकर इस सड़क की सुदृढ़ीकरण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने रविवार को बताया कि देवरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं खोरीमहुआ अनुमंडल जाने का यह मुख्य मार्ग है। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। बारिश के मौसम में सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे एवं कीचड़ जमा हो जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। साथ ही आये दिन दुर्घटना होते रहती है। जर्जर सड़क के कारण ब...