गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सामाजिक सरोकार के तहत सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। संस्था द्वारा देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड अंतर्गत पथरचपटी ग्राम निवासी सूरज सिंह की पुत्री किरण कुमारी के विवाह हेतु विवाह सामग्री और आर्थिक सहयोग में चेक प्रदान किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक नया जीवन शुरू कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान शाखा हेड मौसमी राम सहित देवकी कुमारी, पिंकी कुमारी और रेखा देवी उपस्थित रहीं। परिजनों ने इस मदद के लिए संस्था के प्रति आभार जताया। फोटो 10जीआरडी 45 विवाह सामग्री और चेक प्रदान करते संस्था के सदस्य व उपस्थित लोग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...