गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: राजेश पांडेय, बेंगाबाद। कभी किताबों के लिए तरसने वाली बेटियां आज देश का मान बढ़ा रही हैं। बेंगाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से निकली बेटियों ने साबित कर दिया है कि सपने देखने के लिए अमीरी नहीं, हौसला चाहिए। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी ये बेटियां आज प्रोफेसर, वैज्ञानिक, पुलिस, बीएसएफ जवान, बैंक और होमगार्ड तक में सेवा देकर दूसरी बेटियों के लिए मिसाल बन गई हैं। विद्यालय की स्थापना के बाद से अब तक यहां से पढ़ी 13 छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहरा चुकी हैं। पहले बैच से ही शुरू हुई सफलता की कहानी : विद्यालय के प्रथम बैच की मंजू कुमारी झारखंड में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। 2010 बैच की चांदनी कुमारी पटना महिला कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और पुष्पा कुमारी वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभ...