गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के बेंडरो गांव में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए रविवार को ठाकुर पिंडा के समीप ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में गांव की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस दौरान इंनौस के प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव ने कहा कि सड़क पर जानवर बांधने, घरों की नालियों का पानी बहाने और किसी भी तरह का अतिक्रमण करने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। त्योहारों के दौरान ऐसी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण कर सड़क पर जानवर बांधने, अतिक्रमण करने और नाली का पानी बहाने वालों को चेतावनी दी गई। ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बन...