गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड में डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। टेंडर के समय संवेदक द्वारा डीएसडी के लिए जिन वाहनों की सूची विभाग को दी गई थी, उसमें एक वाहन का नंबर बाइक का निकला है, जो गीता देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है। गौरतलब है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के लगभग एक साल बाद इस बात का खुलासा हुआ है। मामले का खुलासा होने के बाद बेंगाबाद डीएसडी के संवेदक हरकत में आ गए हैं और सफाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार बेंगाबाद प्रखंड में डीएसडी का टेंडर गोविंद कुमार साव को मिला है। टेंडर प्रक्रिया के तहत उन्होंने 27 वाहनों की सूची विभाग को उपलब्ध कराई थी, जिसमें एक नंबर जेएच 11 एबी 3489 भी शामिल है। इस नंबर की पड़ताल करने पर यह बाइक का नंबर निकला। इस बात की पुष्टि जिला ...