गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना रोड के मुख्य बाजार के समीप सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे में शुक्रवार शाम यात्रियों से भरा एक टोटो पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार एक महिला और एक दुधमुंहा बच्चा घायल हो गया। टोटो पलटने के बाद महिला, बच्चा समेत सभी यात्री पानी से भरे गड्ढे में समा गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया गया कि टोटो पर सवार होकर कुछ महिला-पुरुष देवाटांड़ से गिरिडीह के कोलडीहा जा रहे थे। इसी दौरान बेंगाबाद बाजार के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे में टोटो फंसकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक साल का मासूम बच्चा भी पानी भरे गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गया। हालांकि फौरन बच्चे को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों ...