Gridih News: बेंगाबाद-चतरो रोड पर भरे गए गड्ढ़े
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। बुधवार को बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग की दुर्दशा पर आपके 'हिन्दुस्तान' में ख़बर छपने के बाद स्थानीय जमुआ विधायक मंजु कुमारी हरकत में आई। उन्होंने तत्काल पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए गड्ढ़ों को अविलंब भरने की मांग की ताकि आवागमन सुलभ हो सके। वहीं स्थानीय मुखिया सह भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने भी इसके लिए विधायक/सांसद पर दबाव बनाया। मुखिया ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए तुरंत कुछ गड्ढों को अपने स्तर से आंशिक रूप से भरवाया। कहा कि अगले कुछ दिनों में गड्ढों को भर दिया जाएगा। फिर बरसात के बाद समुचित मरम्मत की जाएगी। जनप्रतिनिधियों की हरकत में आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए साधुवाद किया। अब देखना यह है कि क्या सचमुच में सड़क चलने ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.