गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद खुटरीबाद के कुलामनी अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र शहजाद अंसारी ने कर्नाटक के मंगलौर में मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के चीख पुकार से वहां का माहौल गमगीन बना हुआ था। ग्रामीण मृतक के माता पिता को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार, शहजाद अंसारी चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह अपने दो भाइयों के साथ पिछले दो वर्षों से मंगलौर में रह कर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि शहजाद कुछ दिन पूर्व गांव आया हुआ था। लगभग 15-20 दिन पूर्व ही वह गांव से मंगलौर मजदूरी करने गया था। भाइयों के साथ वह किराए के मकान में रहता था। इसी बीच मंगल...