गिरडीह, अगस्त 19 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद कस्तूरबा विद्यालय में मंगलवार को सीएमसी गठन को लेकर समिति सदस्यों की बैठक हुई। मौके पर जिप सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर सर्वसम्मति से संगीता देवी को अध्यक्ष, वार्डेन सुनिता सिंह को संयोजक, शंभू साह को उपाध्यक्ष, फरिजन बीबी, पूनम देवी, सुमित्रा देवी, पम्मी कुमारी, रोशनी टुडू, चंचला देवी, प्रवीण कुमार सिंह, दीपक कुमार पाठक, इस्लाम अंसारी, पप्पु यादव, सुरजी देवी, नेहा कुमारी, युगल किशोर हाजरा सहित 19 लोगों को सदस्य मनोनीत किया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति गठन को लेकर आयोजित बैठक में विद्यालय की शिक्षिका एवं छात्र-अभिभावक शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...