गिरडीह, अगस्त 14 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद प्रखंड के साठीबाद स्थित बंद पड़ी माइंस पर छापामारी की। गिरिडीह एसडीएम धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके से दो पोकलेन मशीन, दो ट्रैक्टर और विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में तार व अन्य सामान जब्त किया गया है। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में पत्थर माफियाओं और अवैध माइंस संचालकों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर की गई। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि साठीबाद की बंद माइंस को पत्थर माफियाओं द्वारा चोरी-छुपे तरीके से संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने एक संयुक्त टीम गठित की। टीम में खान उपनिरिक्षक विश्वनाथ ...