गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: बेंगाबाद। एनजीटी के सख्त आदेश और प्रशासन के दावों के बावजूद बेंगाबाद में बालू माफिया बेलगाम हैं। थाना क्षेत्र के गेनरो नदी घाट पर दिन-रात अवैध खनन जारी है। ट्रैक्टरों के द्वारा लगाकर नदी का सीना चीरा जा रहा है। खनन विभाग की चुप्पी से तस्करों के हौसले बुलंद हैं, वहीं नदी का अस्तित्व और किसानों के खेत खतरे में पड़ गए हैं। इन दिनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गेनरो नदी घाट समेत कई अन्य घाटों पर बालू का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बालू तस्कर सरकारी नियमों को ताख पर रखकर खुलेआम नदियों को खोखला कर रहे हैं। जिला खनन विभाग अब भी मूकदर्शक बना हुआ है। बेंगाबाद के अंचलाधिकारी सफी आलम ने अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए पत्रांक संख्या 44, दिनांक 02/07/2026 के जरिए जिला खनन विभाग से बेंगाबाद अंचल में संचालित अनुज्ञ...