गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाडीह में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इसको लेकर दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों के 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर शराब के नशे में मारपीट करने समेत अन्य आरोप लगाया है। पुलिस दोनों ही मामले की तहकीकात कर रही है। एक पक्ष से बुढ़ियाडीह निवासी बबलु दास की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में बुढ़ियाडीह निवासी रामेश्वर दास, सोनू दास, अगनु दास, रोहित दास एवं बजरंगी दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, छह के विरूद्ध प्राथमिकी इसी प्रकार दूसरे पक्ष से बुढ़ियाडीह निवासी रामेश्वर दास की शिकायत...