Gridih News: बुढ़ई से लूटी बोलेरो बेंगाबाद में लावारिस हालत में बरामद
गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र से अपराधियों द्वारा लूटी गई बोलेरो वाहन को बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने शनिवार को तीलेबोना गांव के पास से बरामद कर लिया। वाहन लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद बेंगाबाद पुलिस ने तत्काल बुढ़ई पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Buxar News: घर के सामने से बोलेरो चोरी, 1200 ईंटें भी गायबपुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही बुढ़ई थाना प्रभारी दल-बल के साथ बेंगाबाद पहुंचे और वाहन के नंबर का मिलान कर लूटी हुई बोलेरो होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी। बताया जाता है कि देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र से लूटी गई बोलेरो संख्या जेएच 10 एक्स 3755 को शनिवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गेनरो पंचायत अंतर्गत तीलेबोना के पास से लावारिस हालत में बरामद की गई। बेंगाबाद पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.