Gridih News: बुजुर्ग की बीमारी का फायदा उठाकर जमीन बेच राशि हड़पी
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गंभीर बीमारी से जूझ रहे बुजुर्ग की जमीन धोखाधड़ी से बेच दी गई। पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग कर जमीन की बिक्री करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बेंगाबाद थाना में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पीड़ित गिरिडीह के पावर हाउस रोड बरगंडा निवासी 69 वर्षीय आर. बी. रघुनंदन हैं। वे स्व. जी. बी. राघवन के पुत्र हैं। पिछले दो सालों से वे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। पीड़ित के आवेदन पर बेंगाबाद थाना कांड संख्या 190/26 दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी अरुण कुमार वर्मा और नगर थाना क्षेत्र के शिव मोहल्ला निवासी विवेक कुमार गुप्ता को आरोपित किया गया है। आवेदन में बताया गया है कि आरोपितों ने विश्वास में लेकर जमीन का एकरारनामा कराया था। यह जमीन बेंगाबाद अंचल के मौजा बनगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.