गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में फिर एक बार खाट पर स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर और स्थिति सामने आई है। जी हां, यह तस्वीर और मामला गिरिडीह जिला अंतर्गत तिसरी प्रखंड के आदिवासी गांव बढ़नियाटांड़ की है। बतला दें कि शनिवार की रात इस गांव के निवासी संझला हांसदा की पत्नी संझली मरांडी की तबीयत खराब हो गई। किंतु गांव तक गाड़ी के आने की कोई सुविधा नहीं रहने के कारण संझली मरांडी को उनके परिजन और गांव के लोग खाट पर टांग कर एक नदी पार करके तिसरी-गावां मुख्य सड़क तक लेकर आए। इसके बाद उसे बोलेरो से सिंघो पंचायत के ककनी लेकर गए। जहां पर एक निजी क्लिनिक में उनका इलाज किया गया। गांव के लोगों ने इसका वीडियो और फोटो भी अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया है। बता दें कि बढ़नियाटांड़ गांव तिसरी प्रखंड के गमगी पंचा...