गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बीएसएफ जवान के वाहन को रोककर मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में बेंगाबाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी बेंगाबाद निवासी शिवजी पांडेय है, जो थाना कांड संख्या 136/26 का अप्राथमिकी अभियुक्त है। पुलिस के अनुसार, बीते 2 अगस्त की रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहती के पास एनएच 114-ए पर घटना हुई थी। बीएसएफ जवान अपनी कार से देवघर से हजारीबाग जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनकी कार रोककर मारपीट की और पैसे, मोबाइल व आईडी कार्ड छीन लिए। घटना के बाद जवान ने बेंगाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधानकर्ता एसआई विजय मंडल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था...