गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। के.एन. बख्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षणार्थियों ने गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। एनसीटीई के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों में पहला मिशन लाइफ इको क्लब के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं प्लास्टिक के कम उपयोग को लेकर था। वहीं दूसरा कार्यक्रम सोशल मीडिया प्रचार से जुड़ा था, जिसमें अभियान से संबंधित गतिविधियों और अच्छी कार्य पद्धतियों का प्रचार-प्रसार किया गया। दोनों कार्यक्रम बीएड प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में आयोजित किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मिशन लाइफ इको क्लब का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर छोटे-छोटे बदलाव कर पर्यावरण की रक्षा करना और स्थायी जी...