गिरडीह, सितम्बर 23 -- Gridih News: गावां प्रखंड क्षेत्र में जंगली बिरनी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बिरनी के हमले में दो लोग घायल हो गए। घायलों में गावां निवासी 58 वर्षीय दरवारी राय, पिता सोमर राय और 35 वर्षीय चंपा देवी, पति विजय प्रसाद यादव शामिल हैं। दोनों को परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि बिरनी के हमले में दोनों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में डंक लगे हैं। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे बिरनी के हमलों के कारण लोग खेत और जंगल की ओर जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों के खेतों में नहीं जाने से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, लगातार हो रही घटनाओं ...