गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड में जंगली बिरनी के हमले से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच लोग कोनी गांव के, जबकि एक भेलवा गांव का निवासी है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को आनन-फानन में गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ काजिम खान ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को रेफर कर दिया गया। घायलों में कोनी निवासी 65 वर्षीय मो खालिद अंसारी, 35 वर्षीय अनवारी खातून, 20 वर्षीय रहमत अंसारी, 18 वर्षीय मुस्कान खातून और 55 वर्षीय जैबुन निशा शामिल हैं। वहीं, भेलवा निवासी 45 वर्षीय सुबोध कुमार भी जंगली बिरनी के हमले में घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंद...