गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: बिरनी। बिरनी थाना क्षेत्र के बंगराकला पंचायत अंतर्गत प्रस्तावित आदर्श उच्च विद्यालय मनिहारी में शनिवार रात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर मोटर की चोरी कर ली। उसी रात चोरों ने मंझलाडीह मंदिर से बैट्री एवं इनवर्टर की चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता रविवार सुबह चला। यह भी पढ़ें- Chapra News: शिक्षक के घर में घुसकर बक्सा ले उड़े चोर विद्यालय प्रबंधन की शिकायत मामले को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति ने थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय में यह तीसरी चोरी की घटना है। इसके पूर्व दो बार स्कूल से मोटर की चोरी हो चुकी है। लगातार हुई चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है।स्थानीय चोरों की आशंका ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की घटनाओं में स्थानीय चोरों का हा...