गिरडीह, जुलाई 8 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में मंगलवार को हुई दर्दनाक घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरे युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहली घटना भरकट्टा ओपी क्षेत्र के पड़रमनिया गांव की है। जहां 26 वर्षीय जनार्दन कुमार मंडल (पिता- किशुन मंडल) का शव घर के कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक के पिता किशुन मंडल ने बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य पड़ोस में आयोजित शादी समारोह से लौटे थे। उन्होंने बेटे को दूध पीने के लिए दिया, लेकिन उसने बाद में पीने की बात कहकर कमरे में चला गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाज...