गिरडीह, नवम्बर 26 -- Gridih News: गावां। गावां बिजली विभाग की ओर से बुधवार को बिजली कार्यालय परिसर में उपभोक्ता समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर बिजली बिल में गड़बड़ी, नया बिजली कनेक्शन, मीटर खराब होने, ट्रांसफार्मर जलने तथा पोल और तार से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई। विभागीय कर्मियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर उपभोक्ताओं को राहत दी। कैंप में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विभाग की ओर से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसमें नया विद्युत संबंध लेने, बिजली बिल में सुधार, खराब मीटर बदलने, ट्रांसफार्मर खराब होने, पोल एवं तार से संबंधित समस्या, गलत बिजली बिल, मोबाइल नंबर अपडेट कराने समेत अन्य शिकायतों का समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News:...