गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान होकर मानजोरी और मंडरडीह गांव के ग्रामीण शनिवार को सड़क पर उतर गए। पिछले चार दिनों से दोनों गांव में बिजली गुल है। खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया है। ग्राम पंचायत मानजोरी और मंडरडीह गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली के अभाव में दोनों गांव ब्लैक आउट हैं।

बिजली विभाग को सूचना स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। शनिवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित महिला-पुरुष एकजुट होकर खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ...