गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह क्षेत्र के कोदम्बरी स्थित बिगहा में प्रयास पहल की ओर से आयोजित प्रयास स्पोर्ट्स सीजन-04 के समापन समारोह में डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो के पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता के समापन के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा, मेहनत और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड में पलायन चिंताजनक : जयराम महतो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...