Gridih News: बाल विवाह बच्चों के बचपन और भविष्य पर कुठाराघात, जागरुकता से लगेगी रोक
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: खोरीमहुआ। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करती है। इसे रोकने के लिए कानून के साथ-साथ समाज की जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी भी जरूरी है। इसी बीच धनवार प्रखंड की मकडीहा पंचायत के एक गांव में नाबालिग बालिका की शादी का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण इकाई और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) की टीम ने 29 अक्टूबर को मामले की जांच की। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के निर्देश पर घोड़थंभा पहुंची टीम ने बालिका के परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। बालिका की मां के अनुसार, कोडरमा जिले का एक लड़का उनकी बेटी को घर से लेकर करगाली स्कूल की ओर चला गया था। बाद में कुछ लोगों ने दोनों को स्कूल के समीप पकड़ लिया और इसकी सूचना परिजनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.