गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: डुमरी और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को दिनभर हुई बारीश से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। पूराना जीटी रोड के किनारे नाली या ड्रेनेज की सुविधा नहीं रहने व जगह जगह बने सर्वे नाले को भर दिये जाने के कारण बारीश का पानी घरों में घूस रहा है। जिससे घरों में रखे सामग्री बर्बाद हो रहे हैं। डुमरी पंचायत के बेलदारी टोला के समीप रहने वाले लोगों के घरों में बारीश का पानी घूस गया। पीड़ित मुरलीधर पांडेय ने बताया कि बारीश का पानी उनके घर और प्रतिष्ठान में घूस जाने से लगभग बीस हजार रुपये की सामान भींग कर बर्बाद हो गया, जबकि किचन में रखा चावल,आटा व अन्य सामग्री बर्बाद हो गया। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि पुल के पानी को अवरोध मुक्त किया जाये। साथ ही मेरे नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाये। कहा कि वे एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति...