गिरडीह, अक्टूबर 31 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। अर्नब चक्रवात में हुई बारिश से देवरी अंचल क्षेत्र के कई मुख्य व ग्रामीण सड़कों में जलजमाव हो गया है। सड़कों पर कीचड़युक्त जलजमाव हो जाने से लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी जमा हो जाने से खरगडीहा-खिजुरी मुख्य मार्ग में देवरी प्रखंड के मंडरो स्थित श्रीराम चौक के पास जलजमाव हो गया है। इसी तरह देवरी-नेकपुरा सड़क में बने गढ्ढों में जलजमाव होने से घोसे, बेलाटांड, नवाअहार, नेकपुरा, तिवारीडीह, तपसीडीह, खोजारटोल, डाड़ीडीह, असको, गादी, पर्वतुडीह, जमडीहा, जमडीहाबागी आदि गांव के लोगों को आवागमन में भारी फजीहत उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Motihari News: अर्नब : लगातार बारिश से सड़कों पर जलजमाव, धान को नुकसान इधर खरियोडीह-मंडरो सड़क में सिकरुडीह मोड़ से भोजपुर...